15 जुलाई 2026 Hindi Current Affairs One Liners | दैनिक GK वन लाइनर
-
'यूपी खेत सुरक्षा योजना 2026' के तहत किसानों को किस तकनीक के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी?
सोलर फेंसिंग (Solar Fencing)
-
विंबलडन 2026 पुरुष एकल का खिताब लगातार दूसरी बार किस खिलाड़ी ने जीता?
जानिक सिनर (इटली)
-
पश्चिम बंगाल सरकार ने 16 अगस्त को किस दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है?
आयुष्मान दिवस
-
आधुनिक कतर के निर्माता के रूप में किस पूर्व अमीर को जाना जाता है, जिनका हाल ही में निधन हुआ?
शेख हमद बिन खलीफा अल थानी
-
गगनयान मिशन के लिए ISRO द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक परीक्षण की गई तीन प्रमुख सुरक्षा प्रणालियों में से एक का नाम बताइए।
क्रू मॉड्यूल अपराइटिंग सिस्टम (CMUS)
-
तीसरा 'नमस्ते दिवस' भारत में कब मनाया जाएगा?
14 जुलाई 2026
-
अहमदाबाद नगर निगम ने किस वृक्षारोपण तकनीक के तहत एक घंटे में 3.61 लाख पौधे लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया?
मियावाकी (Miyawaki) पद्धति
-
विश्व युवा कौशल दिवस प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?
15 जुलाई
-
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष कितने रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाता है?
₹5 लाख
-
विश्व युवा कौशल दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने किस वर्ष घोषित किया था?
2014
