पीएम मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जकार्ता यात्रा के दौरान इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को सुदृढ़ करने में उनके योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया। मोदी, जवाहरलाल नेहरू के बाद यह सम्मान प्राप्त करने वाले दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री बने। इस अवसर पर दोनों देशों ने रक्षा, महत्त्वपूर्ण खनिज, कृषि, समुद्री सहयोग, उभरती प्रौद्योगिकियों तथा शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया द्विपक्षीय संबंधों और इंडो-पैसिफिक सहयोग को नई गति प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जकार्ता की आधिकारिक यात्रा के दौरान इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा (Bintang Adipurna)’ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में उनके योगदान के लिए प्रदान किया।
सम्मान का महत्व
बिंतांग आदिपूर्णा इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो उन विशिष्ट व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है
जिन्होंने इंडोनेशिया के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।
ऐतिहासिक तथ्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाहरलाल नेहरू के बाद यह सम्मान प्राप्त करने वाले दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री हैं।
इससे पहले वर्ष 1995 में इंडोनेशिया की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू को मरणोपरांत इस सम्मान से अलंकृत किया गया था।
द्विपक्षीय सहयोग के प्रमुख क्षेत्र
भारत और इंडोनेशिया के बीच प्रतिनिधिमंडल-स्तरीय वार्ता में व्यापार, रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति सहित अनेक क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनी।
हस्ताक्षरित समझौते
दोनों देशों ने रक्षा, महत्त्वपूर्ण खनिज (Critical Minerals), कृषि, इस्पात, समुद्री सहयोग तथा उभरती प्रौद्योगिकियों से संबंधित कई समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए।
साथ ही IIM बंगलूरू का एक शाखा परिसर जकार्ता में स्थापित करने पर भी सहमति व्यक्त की गई।
UPSC परीक्षा दृष्टि
UPSC के लिए भारत-इंडोनेशिया संबंध, व्यापक रणनीतिक साझेदारी (Comprehensive Strategic Partnership), बिंतांग आदिपूर्णा, आसियान (ASEAN), इंडो-पैसिफिक, महत्त्वपूर्ण खनिज, तथा प्रधानमंत्री की विदेश यात्राएँ महत्वपूर्ण विषय हैं।
